सर्वे : अमेरिकी चुनाव में फायदा पहुंचाएगी यात्रा

भारत के 78 फीसदी शहरी लोगों को लगता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा से उन्हें चुनावी वर्ष में अमेरिका में भारतीय मूल के मतदाताओं को अपने पक्ष में करने में मदद मिलेगी। यह बात आईपीएसओएस सवेर्क्षण में सामने आई है। ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा से पहले 21 व 22 फरवरी को यह सर्वे किया गया। सर्वे के मुताबिक, 65 फीसदी भारतीयों को उम्मीद है कि इस यात्रा में दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक व्यापारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। वहीं 72 फीसदी उत्तरदाताओं ने उम्मीद की है कि इस दौरान महत्वपूर्ण रक्षा समझौते किए जाएंगे। सर्वे की माने तो 58 फीसदी लोग ट्रंप को भारत का मित्र और एक रणनीतिक विचारक मानते हैं, जो अमेरिकी वस्तुओं के लिए आकर्षक भारतीय बाजार का एक बड़ा हिस्सा हथियाने का अवसर देख रहे हैं।" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त प्रवक्ता अनिल मित्तल ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान घरों से बिना वजह बाहर निकल रहे लोगों के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार एक्शन ले रही है। इसी के तहत दिल्ली पुलिस ने डीपी एक्ट-66 के तहत बुुधवार शाम पांच बजे तक 956 वाहनों को जब्त कर थानों में जमा कर लिया। इस दौरान जरूरी सेवाएं देने वाले लोगों के लिए बुधवार को 6141 कर्फ्यू पास जारी किए गए।
लॉकडाउन : सरकारी आदेश के उल्लंघन के आरोप में 5103 हिरासत में, 183 केस दर्ज
लॉकडाउन के दौरान निर्माण कार्य से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को 5-5 हजार रुपये की सहायता राशि देने की प्रक्रिया दिल्ली सरकार ने शुरू कर दी है।
Image
अधिकारियों का कहना है कि निर्माण से जुड़े 9149 दिहाड़ी मजदूरों का अब तक बोर्ड के तहत पंजीकरण नहीं हो पाया है। इनके पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि इन्हें भी शीघ्र राहत राशि दी जा सके। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली लेबर वेलफेयर बोर्ड के तहत पंजीकृत सभी मजदूरों को 5-5 हजार रुपये दिए जाने हैं। बोर्ड में 37127 मजदूर पंजीकृत हैं।
कोरोना वायरस: लॉकडाउन तोड़ने की न करें गलती, 'आसमान' से रखी जा रही है नजर!